{"_id":"6af6ff5cd9a598d7cf0a5d33","slug":"the-658-km-himalayan-mtb-challenge-from-mukteshwar-to-mussoorie-starts-on-the-20th-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-127836-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मुक्तेश्वर से मसूरी तक 658 किमी की हिमालयन एमटीबी चैलेंज 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मुक्तेश्वर से मसूरी तक 658 किमी की हिमालयन एमटीबी चैलेंज 20 से
Fri, 13 Nov 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
100 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम
ग्वालदम से तिलवाड़ा तक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगा पर्यटन विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। 20 से 26 नवंबर तक पांचवीं अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज 2026 का आयोजन किया जा रहा है। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से 20 नवंबर को शुरू होने वाली इस 658 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता में देश-विदेश के लगभग 100 साइकिलिस्ट भाग लेंगे। यह यात्रा पिथौरागढ़, बागेश्वर, ग्वालदम, कर्णप्रयाग, गौचर, तिलवाड़ा, टिहरी और चिन्यालीसौड़ होते हुए 26 नवंबर को मसूरी पहुंचेगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए पर्यटन विभाग तैयारियों में जुटा है।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीएफआई (साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) के सहयोग से 20 से 26 नवंबर तक एमटीवी चैलेंज का आयोजन किया जा रहा है। जिले के लिए पर्यटन विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग की ओर से जनपद के प्रवेश द्वार ग्वालदम से यात्रा को नारायणबगड़, सिमली, कर्णप्रयाग, गौचर होते हुए तिलवाड़ा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि इस दौरान यात्रा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था, खान-पान, मेडिकल, सहित सुरक्षा, प्रचार-प्रसार व्यवस्था आदि के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। यात्रा का स्थानीय लोग भी जगह-जगह स्वागत कर उनकी हौसला अफजाई भी करेंगे। यात्रा के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम लि, प्रशासन, पुलिस, स्थानीय लोगों का भी सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।