{"_id":"6851a7aedac9dc08710b94cf","slug":"transport-corporation-buses-are-not-coming-for-four-days-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-718104-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चार दिनों से नहीं आ रहीं परिवहन निगम की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चार दिनों से नहीं आ रहीं परिवहन निगम की बसें
Tue, 17 Jun 2025 11:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कुमाऊं को जाने वाली उत्तराखंड की बस सेवाएं चार दिनों से नहीं आ रही हैं। ऐसे में गढ़वाल से कुमाऊं जाने वाले यात्री परेशान हैं। लोगों ने जल्द बस सेवाएं शुरू करने की मांग की है।
गढ़वाल से कुमाऊं जाने वाले यात्रियों के लिए चमोली से दो बस सेवाएं संचालित होती हैं। इनमें हल्द्वानी से कर्णप्रयाग और नैनीताल से गोपेश्वर बस सेवा शामिल हैं।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग से सुबह साढ़े पांच बजे हल्द्वानी और सुबह आठ बजे नैनीताल की बस सेवा चलती है लेकिन बीते चार दिनों से दोनों बस सेवाएं नहीं आ रही हैं। इन बस सेवाओं से नैनीताल हाईकोर्ट जाने वाले लोग, पर्यटन स्थल, हल्द्वानी, पंतनगर सहित कुमाऊं के अन्य हिस्सों में जाने वाले लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
यही नहीं टनकपुर, बनबसा जाने वाले लोगों को लिए भी यह इकलौती बस सेवा है। बस सेवाओं के नहीं आने से लोगों को पहले गैरसैंण और फिर वहां से चौखुटिया होते हुए जाना पड़ रहा है। वहीं रानीखेत डिपो के प्रभारी एमएस रावत ने बताया कि कैंची धाम में मेले की वजह से जाम की समस्या हो रही है। जल्द बस सेवाएं अपने नियमित रूट पर संचालित होंगी।