फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to make Gairsain a district begins to emerge ahead of the session

Chamoli News: सत्र से पहले उठने लगी गैरसैंण को जिला बनाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Gairsain a district begins to emerge ahead of the session
सत्र के दौरान चमोली का प्रशासनिक अमला गैरसैंण में रहता है तैनात, जिले के अन्य क्षेत्रों में कामकाज होता है प्रभावित
विज्ञापन


गोपेश्वर। गैरसैंण में आगामी 27 अक्तूबर से विधानसभा सत्र आयोजित होगा। चमोली जिला प्रशासन सत्र को निर्विध्न संपन्न कराने की तैयारियाें में जुट गया है। इस बार सत्र से पहले ही गैरसैंण को जिला बनाने की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि गैरसैंण को अलग जिला बनाया जाना चाहिए। जिससे सत्र के अलावा गैरसैंण में वर्षभर कामकाज होता रहे।

विधानसभा सत्र के आयोजन के दौरान चमोली जिला प्रशासन सत्र शुरू होने से करीब एक सप्ताह पहले ही गैरसैंण पहुंच जाता है। विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी वहां डेरा डाल देते हैं। वहीं, पुलिस महकमा भी जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य क्षेत्रों से भी पुलिस बल को गैरसैंण में तैनात कर देता है। इससे जिले के अन्य हिस्सों में यातायात, सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल-कुमाऊं संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने कहा कि गैरसैंण को अलग जिला बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि आगामी विधानसभा सत्र में सरकार गैरसैंण को जिला बनाने की घोषणा करे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य विरेंद्र असवाल का कहना है कि प्रतिवर्ष गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित होते हैं। इसके लिए वहां प्रशासनिक ढांचा स्थापित किया जाना बेहद जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed