{"_id":"6ad4d66c1072ec11f2030180","slug":"claims-of-pothole-free-roads-are-misleading-chamoli-news-c-5-1-drn1019-1093558-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़कों को गड्ढा मुक्त के दावे भ्रामक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़कों को गड्ढा मुक्त के दावे भ्रामक
विज्ञापन
कांग्रेस ने सड़कों की बदहाल स्थिति पर जताई चिंता
नंदानगर। कांग्रेस ने नंदानगर क्षेत्र के सड़कों के गड्ढे भरने के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। एक तरफ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया जा रहा है, जबकि विभिन्न लिंक मोटर मार्गों की स्थिति बदहाल बनी हुई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत और महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबी देवी ने ने कहा कि सड़कों की बदहाल स्थिति बदहाल बनी हुई है। नंदानगर-भैंटी मोटर मार्ग के पांच मीटर पर गड्ढे हो रखे हैं। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के दावे कर रही है, वहीं नंदानगर क्षेत्र में इन दावों की हकीकत कुछ और ही है। क्षेत्र के अन्य लिंक मोटर मार्गों की स्थिति भी खराब बनी हुई है, जबकि कच्चे मार्गों की हालत और भी दयनीय है।
कांग्रेस नेताओं ने संबंधित विभागों से सड़कों की स्थिति का निरीक्षण कर तत्काल गड्ढे भरने और मार्गों को सुरक्षित बनाने की मांग की है। संवाद