फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A bear entered the cowshed and killed a goat.

Chamoli News: गौशाला में घुसा भालू, बकरी को मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
A bear entered the cowshed and killed a goat.
पीपलकोटी। विकासखंड दशोली के ग्राम पंचायत गाड़ी के नेवा तोक में भालू ने गौशाला में घुसकर बकरी को मार डाला। क्षेत्र में भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन


गाड़ी गांव में बीती रात भालू पशुपालक कुंवर सिंह की गौशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और वहां बंधी बकरी को मार डाला। गौशाला में एक गाय व अन्य बकरियां भी थी। कुंवर सिंह ने बताया कि घटना सुबह चार बजे के करीब है। गौशाला में गाय व अन्य बकरियां भी थी, इससे पहले भालू अन्य मवेशियों को मारता लोगों को इसकी भनक लग गई, शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गाया। गाड़ी गांव की ग्राम प्रधान मंदोदरी देवी ने बताया कि वन विभाग की टीम ने गांव में आकर निरीक्षण किया। भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गस्त बढ़ाने और भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed