{"_id":"69f0f1eb9a18f85dd4064e7b","slug":"training-given-on-making-incense-sticks-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-958418-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अगरबत्ती बनाने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अगरबत्ती बनाने का दिया प्रशिक्षण
Tue, 28 Apr 2026 11:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग (जिलासू)। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम जिलासू में सोमवार को एमईडीपी योजना के तहत धूप एवं अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
नाबार्ड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा मैठाणी एवं मां चंडिका स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष उषा देवी ने किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं को धूप व अगरबत्ती बनाने की वैज्ञानिक विधि, कच्चे माल की उपलब्धता, आकर्षक पैकेजिंग और उत्पाद के विपणन (मार्केटिंग) के गुर सिखाए।
कार्यक्रम के प्रयोजक डीडीएम श्रेयांश जोशी रहे, जबकि प्रशिक्षण ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे छोटे स्तर पर उद्योग शुरू कर अपनी आय का जरिया बढ़ाएं। संवाद