फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The women of Kaunj Pothani village removed the encroachment from the land of Van Panchayat

Chamoli News: कौंज पोथनी गांव की महिलाओं ने वन पंचायत की भूमि से हटाया अतिक्रमण

Sun, 20 Aug 2023 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 20 Aug 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
The women of Kaunj Pothani village removed the encroachment from the land of Van Panchayat
रास्ते बंद, कृषि भूमि नष्ट और अतिक्रमण के कारण नहीं ला पा रही थीं चारापत्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के कौंथ पोथनी गांव की महिलाओं ने वन पंचायत की भूमि पर किए गए पांच लोगों के अतिक्रमण को हटाया। 12 अगस्त को क्षेत्र में पहुंची अलकनंदा वन प्रभाग और तहसील अधिकारियों की टीम ने अतिक्रमणकारियों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा। इसके साथ ही इन दिनों कौंज पोथनी क्षेत्र में सड़कें जगह-जगह ध्वस्त हैं, कृषि भूमि नष्ट हो गई है जिससे महिलाओं के सामने चारापत्ती की समस्या हो गई थी। ऐसे में महिलाओं ने खुद ही वन पंचायत की भूमि से अतिक्रमण हटा दिया।
18 अगस्त को महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी और सरपंच सरिता देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने एक बैठक कर वन पंचायत की भूमि पर जगह-जगह हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्णय लिया था। रविवार को सुबह नौ बजे गांव की महिलाएं एकत्रित हुईं और गांव के समीप ही पांच जगहों पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद महिलाओं ने यहां से चारापत्ती का कटान किया। महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी और आशा कठैत ने बताया कि कृषि भूमि के नष्ट होने से चारापत्ती का संकट गहरा गया था जिसके बाद अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण हुआ तो उसे भी हटाया जाएगा। इस मौके पर सुरेशी देवी, पुष्पा, मीरा, उर्मिला, सोनिया, मंजू, माहेश्वरी देवी, सरोज, कविता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पोखरी क्षेत्र में 398 अतिक्रमण चिह्नित

पोखरी। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की ओर से लोक निर्माण विभाग की भूमि पर किए 398 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इसी क्रम में नगर के 15 फड़ ठेली वालों ने खुद ही अतिक्रमण हटाया। व्यापार मंडल के ब्लॉक अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि लोनिवि ने उन्हें 245 अतिक्रमणकारियों की सूची सौंपी है जिसके बाद नगर में विनायक धार से गोल मार्केट तक 15 फड़ ठेली वालों ने खुद ही अतिक्रमण हटा दिया है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी ने कहा कि अब इन व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन को इनके लिए दुकानों की व्यवस्था करनी चाहिए। उधर लोनिवि के सहायक अभियंता केके सिंह ने बताया कि पोखरी में सरकारी भूमि पर 398 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। जैसे-जैसे आदेश मिलेगा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed