{"_id":"6af6f9bd55bd5ff9df09c466","slug":"the-doors-of-the-adi-kedareshwar-and-adi-guru-shankaracharya-temples-have-been-closed-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121917-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आदि केदारेश्वर व आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आदि केदारेश्वर व आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट हुए बंद
Fri, 13 Nov 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बदरीनाथ के कपाट बंद होने की चल रही प्रक्रिया
पंच पूजा के दूसरे दिन पूजा अर्चना व भोग के बाद बंद किए गए कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पहले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद भोग लगाया गया और उसके बाद कपाट बंद कर दिए गए।
बदरीनाथ मंदिर के कपाट 16 नवंबर को बंद किए जाएंगे। इसके तहत कपाट बंद होने की प्रक्रिया 12 नवंबर को पंच पूजा के साथ शुरू हो गई है। पहले दिन पंच पूजा के तहत गणेश मंदिर के कपाट बंद किए गए। शुक्रवार को दूसरे दिन बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने आदिकेदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना की और पके चावल का भोग लगाया। नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंवर सेमवाल, डॉ. रवींद्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी, डॉ. अमित बंदोलिया, पुजारी बदरी विशाल भट्ट, सोनू भट्ट, किशोर भट्ट ने पूजा अर्चना संपन्न की। आरती के बाद दोपहर दो बजे आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके तुरंत बाद दोपहर ढाई बजे आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।