फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The car of the murderer stood next to the police post, looking around there Police

हत्यारोपी की कार पुलिस चौकी के आगे खड़ी, इधर उधर ढूंढ रही थी पुलिस

Tue, 30 May 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Tue, 30 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन

सोमवार रात गोविंदघाट में हुए डबल मर्डर का हत्यारोपी जसवीर कार को बदरीनाथ हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने खड़ी कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। आरोपी सुबह ही पुलिस चौकी के सामने कार खड़ी कर चुका था, लेकिन पुलिस को मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे इसका पता चला। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, चमोली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें गठित कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन



 पुलिस के अनुसार पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी सुबह चार बजे जसवीर होटल से अपनी कार से फरार हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को सुबह सात बजे लगी। इस पर पुलिस ने सभी थानों और चौकियों में सूचना देकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। अलर्ट पर कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस भी हाईवे पर वाहनों की चेकिंग में लग गई। दोपहर डेढ़ बजे करीब पुलिस को आरोपी का वाहन बदरीनाथ चौकी के सामने खड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वाहन सुबह करीब साढ़े छह बजे से यहां खड़ा था। थाना प्रभारी एसडी जमलोकी ने बताया कि सूचना मिलने पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, जिस पर पुलिस चौकी के आगे खड़ा वाहन आरोपी का पाया गया। जमलोकी ने बताया कि कार अभी लॉक है और कार में क्या है इसका पता नहीं लग पाया है। आरोपी द्वारा जहां कार खड़ी की गई है वहां सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है, जिससे आरोपी कब पहुंचा, कहां गया और कार में कितने लोग थे यह पता करना मुश्किल भरा साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed