{"_id":"667417afe1149bac310affab","slug":"tableau-of-ram-family-taken-out-from-adibadari-temple-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-106566-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आदिबदरी मंदिर से निकाली राम परिवार की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आदिबदरी मंदिर से निकाली राम परिवार की झांकी
Thu, 20 Jun 2024 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो
आदिबदरी। बदरीश रामलीला मंडली की ओर से आयोजित रामलीला का भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। इस दौरान आदिबदरी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई। साथ ही मंदिर से लेकर रामलीला मैदान तक राम परिवार की झांकी निकाली गई। राम के अयोध्या आने की खबर सुनकर पूरे राज्य में जश्न का माहौल था। अयोध्या पहुंचने पर राम और भरत गले मिले। इसके बाद गुरु वशिष्ठ के आदेशानुसार राम को राजगद्दी सौंपी गई। इस अवसर पर जीआईसी के प्राचार्य मनवर सिंह, डाॅ. ताजवर पडियार, त्रिलोक खत्री, भुवन बरमोला, मुरारी नेगी, कैलाश शाह और विजय चमोला उपस्थित थे। संवाद