फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Subhashnagar New Law Colony danger created by landslide

सुभाषनगर न्यू लॉ कालोनी भू-धंसाव से बना खतरा

Sat, 24 Jul 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Subhashnagar New Law Colony danger created by landslide
गोपेश्वर के वार्ड नंबर नौ विकासनगर/सुभाषनगर न्यू लॉ कालोनी में हो रहे भू-धंसाव को रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज को इस संबंध में ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

दीवान सिंह बिष्ट, डा. यदुनंदन भट्ट, केएस नेगी, हरिप्रसाद ममगाईं आदि ने कहा कि बीते साल अगस्त माह में यहां भू-धंसाव शुरू हुआ था, जिसमें एक मकान ध्वस्त हो गया था और आसपास के कई मकानों में दरारें आ गई थीं। साथ ही करीब 40 मकान खतरे की जद में हैं। कृषि भूमि को भी खतरा हो गया है। कहा कि भू वैज्ञानिकों ने निरीक्षण कर सुरक्षा दीवार बनाने और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना बनाने की अनुशंसा की थी। डीएम के निर्देश पर आपदा मद से यहां पर सुरक्षा दीवार बनाई गई, लेकिन वह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लोगों का कहना है कि यहां पर सड़क की नाली क्षतिग्रस्त है। क्षेत्र के ऊपर से आने वाले बरसाती पानी के निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका की क्षतिग्रस्त नालियों से बहने वाला पानी भी इसी क्षेत्र में आ रहा है, जिससे भू-धंसाव तेज हो रहा है। बीते जून में हुई तेज बारिश से मकानों में और अधिक दरारें आ गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की ताकि भू धंसाव रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed