{"_id":"64fef4b3bd457848700f3506","slug":"students-sitting-on-hunger-strike-in-pg-college-pokhri-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-2124-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पीजी कॉलेज पोखरी में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पीजी कॉलेज पोखरी में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Mon, 11 Sep 2023 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 11 Sep 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कॉलेज में एनसीसी, बीएड, एमएससी खोलने सहित कई मांगों को लेकर हैं आंदोलित
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में एनसीसी, बीएड संकाय, एमएससी खोलने समेत कई मांगों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष और एक छात्र नेता ने बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।
सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित चौधरी और आकाश चमोला ने महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कॉलेज में छात्रावास बनाने, स्नातकोत्तर स्तर पर इतिहास, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र सहित अन्य विषयों को भी शुरू कराने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उनके समर्थन में सचिन नेगी, अर्पित खत्री, अंशुल भंडारी, सलोनी, एकता, बैशाली, नीलम बत्र्वाल, लक्ष्मी सहित अन्य छात्र-छात्राए धरने पर बैठे हुए हैं।