फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students launched cleanliness campaign

Chamoli News: छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Fri, 19 Jan 2024 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 19 Jan 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
Students launched cleanliness campaign

विज्ञापन






कर्णप्रयाग। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को कर्ण मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. हिना नौटियाल के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने मंदिर परिसर में बिखरे फूल-पत्तियों को एकत्रकर अलकनंदा नदी में प्रवाहित किया। मुख्य सड़क से मंदिर परिसर के पहुंच मार्ग की भी सफाई की। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़, स्वच्छता अभियान में सलोनी, अमीषा, प्रतिभा, अजय, अंशुल व हर्षिता आदि मौजूद रहे। संवाद









‘समाज के प्रति बनें जिम्मेदार’



नारायणबगड़। प्राथमिक विद्यालय सणकोट में विद्यालय शिक्षा के तहत एक्सपर्ट टॉक (विशेषज्ञ संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा की। शिक्षक लक्ष्मण रावत ने बच्चों को गणित और विज्ञान विषय का महत्व बताया। अनिल गुसाईं ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। हरीश कुमार प्रधानाचार्य ने समाज के जिम्मेदार बनें। उन्होंने समाज में सहभागी बनने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय सणकोट के योगा अध्यापक पीएस बुटोला ने किया। अध्यक्षता सणकोट प्रधान अंशी बुटोला ने की। संवाद
विज्ञापन









जागरूकता रैली निकाली







कर्णप्रयाग। परिवहन विभाग ने सुरक्षा अभियान के तहत एसजीआरआर और जीआईसी लंगासू के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली। एआरटीओ जेएस मिश्रा ने कहा कि परिवहन विभाग और आम जनमानस के आपसी समन्वय से ही सड़क दुर्घटनाएं नियंत्रित की जा सकती है। उन्होंने लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कहा। इस मौके पर एसजीआरआर के प्रधानाचार्य बीपी डोभाल, दीपक, विक्रम रावत, जय प्रकाश और रेखा नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed