फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   strike for demands

मांगों के लिए एकजुट हुए 12 गांवों के लोग

Fri, 13 Nov 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Fri, 13 Nov 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन

आठ सालों से निर्माणाधीन जयकंडी-बणसोली-मैखुरा मार्ग का कार्य पूरा न होने, भूमि का मुआवजा न मिलने सहित अन्य मांगों को लेकर मैखुरा और जयकंडी ग्राम पंचायतों के 12 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। तीन घंटे बाद लोनिवि के अधिकारियों ने 25 नवंबर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन एक दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


मैखुरा के ग्राम प्रधान राकेश लाल और जयकंडी के ग्राम प्रधान संदीप खंडूड़ी के नेतृत्व में जयकंडी, ग्वाड़, बणसोली, सेरागाड़, मैखुरा, कांडा, उत्तरों, स्वर्का, चमाली, उल्फाड़ा, बेडाणू, कालेश्वर आदि गांवों के ग्रामीण दीनदयाल पार्क से जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हुई जनसभा में इंद्रेश मैखुरी, कैलाश खंडूड़ी, देवी प्रसाद मैखुरी, अयोध्या प्रसाद, प्रधान संगठन के संरक्षक सुमन प्रसाद डिमरी, हरीश चौहान, जितेंद्र कुमार आदि ने कहा कि वर्ष 2007 से निर्माणाधीन सड़क को विभाग पूरा नहीं कर पाया है। ग्रामीणों को न तो सड़क सुविधा का लाभ मिल पा रहा है और न ही आधी अधूरी सड़क निर्माण में कटी भूमि का मुआवजा।

 यही नहीं सड़क निर्माण के मलबे से गांव के पैदल मार्ग, पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता एमएस रावत, अवर अभियंता अंशुमान गुप्ता ने ग्रामीणों को सड़क पर 25 नवंबर से कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। साथ ही अन्य मांगों पर भी उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आंदोलन को कालेश्वर के प्रधान हरीश चौहान, उमट्टा के गिरीश डिमरी, चमाली की सरोजनी देवी, उत्तरों की रेखा देवी, लंगासू की सपना कंडारी, उमराकोट के राजेश कुमार, स्वर्का की किरन देवी, सोनला की पार्वती देवी, ढुंगल्वाली के जसपाल लाल, सिलंगी की दीपा देवी, डोंठला की अनीता देेवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार आदि ने समर्थन दिया।


ये हैं ग्रामीणों की मांगें-
विवादित सड़क के हिस्से का निर्माण, कटिंग के साथ डामरीकरण की स्वीकृति, निर्माणाधीन उमट्टा-मौणा, बिराजकुंज-हड़कोटी का निर्माण जल्द पूरा करने, स्वीकृत उत्तरों-स्वर्का, खेत-निवाड़ी-सिलंगी, कांचुला-डोंठला-गैनसेंजकटा की सैद्धांतिक स्वीकृति, मैखुरा एएनएम सेंटर में फार्मासिस्ट की नियुक्ति, सिलंगी में बैंक और अस्पताल की स्थापना, बदहाल जिला पंचायत के पैदल मार्गों का निर्माण, धलकांचुला और हड़कोटी के क्षतिग्रस्त प्राइमरी स्कूल भवनों की मरम्मत, उत्तरों में महिला पॉलीटेक्निक की स्थापना, स्वर्का के लिए लंगासू गदेरे में स्वीकृत पैदल पुल का निर्माण जल्द करने की मांगें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed