{"_id":"66991d53869fcf983408582d","slug":"sita-temple-became-dilapidated-the-priest-was-forced-to-run-away-leaving-the-puja-incomplete-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-107128-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सीता मंदिर हुई जर्जर, पुजारी पूजा अधूरी छोड़कर भागने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सीता मंदिर हुई जर्जर, पुजारी पूजा अधूरी छोड़कर भागने को मजबूर
Thu, 18 Jul 2024 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बीकेटीसी से मंदिर का निरीक्षण करने की उठाई मांग
जोशीमठ। चाईं गांव में स्थित सीता माता मंदिर जर्जर हो गया है। मंदिर का गुंबद जर्जर होने से गर्भगृह में मिट्टी पत्थर गिर रहे हैं, जिससे पुजारी को भी पूजा करने में दिक्कत आ रही है। पुजारी को कई बार पूजा अधूरी छोड़कर बाहर भागना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बीकेटीसी को पत्र लिखकर मंदिर का निरीक्षण करने और मूर्ति को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है।
यह मंदिर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन है। मंदिर का ऊपरी हिस्सा गुंबदाकार है। इस गुुंबद में दरारें आ रखी हैं। इससे मंदिर के गर्भगृह में मिट्टी व पत्थर गिरते रहते हैं। ऐसे में मंदिर में पुजारी को भी पूजा-अर्चना करने में दिक्कतें आ रही है। मंदिर की दीवारों पर भी दरार आ गई हैं। पुजारी रघुनंदन प्रसाद डिमरी का कहना है कि कई बार पत्थर गिरने से वे पूजा अधूरी छोड़कर बाहर भाग रहे हैं। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, दलीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह पंवार, गोपाल सिंह ने बीकेटीसी को इस संबंध में पत्र लिखा है। जिसमें मंदिर का निरीक्षण करने और मूर्ति को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की गई है। संवाद