{"_id":"66d07ca9ff6ae0732a0c73d5","slug":"simli-gwaldam-almora-highway-remained-closed-for-12-hours-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-108521-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा हाईवे 12 घंटे रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा हाईवे 12 घंटे रहा बंद
Thu, 29 Aug 2024 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो
थराली। भूस्खलन के कारण बंद हुए सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा हाईवे पर करीब 12 घंटे बाद आवाजाही शुरू हो पाई। हालांकि यहां वाहनों की आवाजाही हो रही है लेकिन पहाड़ी से रुक-रुककर भूस्खलन भी हो रहा है।
बुधवार रात को हुई बारिश के कारण सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा हाईवे पर सुनला में पहाड़ी से मलबा आ गया और रात दस बजे हाईवे बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां बारिश आने पर आए दिन हाईवे बाधित हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी यहां हाईवे बंद होने पर गढ़वाल और कुमाऊं को आने जाने वाले पैंतीस से अधिक वाहन फंसे रहे। सूचना पर पहुंची बीआरओ ने मलबा हटाना शुरू किया और सुबह दस बजे हाईवे सुचारु कर दिया। संवाद
वाण व कुलिंग में जरूरी सामान का संकट
देवाल। श्री नंदा राजजात मार्ग लोहाजंग-कुलिंग-वाण सड़क एक सप्ताह से बंद है जिससे वाण व कुलिंग गांव में जरूरी सामान की किल्लत होने लग गई है। सड़क बंद होने से कुलिंग व वाण गांव का संपर्क कटा है। कुलिंग के पूर्व प्रधान भुवन बिष्ट ने बताया कि एक सप्ताह से इस क्षेत्र में सब्जी, राशन आदि आवश्यक चीजों की सप्लाई बंद है। वहीं, लोनिवि के एई जेके टम्टा ने बताया कि छांजड़ी गदेरे में सड़क ध्वस्त हो गई है। यहां बैली ब्रिज बनाया जा रहा है। एक-दो दिन में पुल जोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।