फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Take action if encroachment on government land is found.

Chamoli News: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मिलने पर करें कार्रवाई

Mon, 21 Sep 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 21 Sep 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Take action if encroachment on government land is found.
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने यूके जीएएसएस पोर्टल की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार में यूके जीएएसएस पोर्टल की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय परिसंपत्तियों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्रवाई के साथ इसकी अद्यतन स्थिति उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट्स मैनेजमेंट सिस्टम (यूके जीएएसएस) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराने को कहा। कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मिलने पर प्रभावी कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि और विभागीय परिसंपत्तियां जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण संपत्तियां हैं। इनके संरक्षण और अतिक्रमण की रोकथाम के लिए अधिकारी नियमित निगरानी करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर आने वाले प्रत्येक अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें कि अलर्ट सरकारी भूमि या परिसंपत्ति से संबंधित है या नहीं। उन्होंने एडीएम को पोर्टल की नियमित समीक्षा करने, प्रत्येक अलर्ट की जांच के बाद उसकी अद्यतन स्थिति पोर्टल पर दर्ज कराने, जांच में अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई कर उसकी जानकारी भी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडे, सीएमओ डॉ. राजीव सिंह पॉल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed