फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Show cause notice to EE for not attending the meeting

बैठक में न आने पर ईई को कारण बताओ नोटिस

Fri, 27 Aug 2021 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to EE for not attending the meeting
गोपेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम हिमांशु खुराना। - फोटो : GOPESHWAR
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को लोनिवि, पीएमजीएसवाई तथा वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़क निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सभी डिविजनों के ईई को वन भूमि हस्तांतरण मामलों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। हिदायत दी कि सड़कों का कोई भी प्रकरण विभागीय स्तर पर लंबित न रहे। बैठक में पीएमजीएसवाई पोखरी के ईई के उपस्थित न होने पर डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी है, उन पर तत्काल वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू की जाए। कहा कि जिन सड़कों की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, उनकी वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर व्यक्तिगत प्रयास करना सुनिश्चित करें। ताकि जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण हो सके। इस मौके पर केदारनाथ वन्य जी प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर, अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed