फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shaurya Mahotsav declared state fair

शौर्य महोत्सव के आयोजन के लिए सरकार प्रतिवर्ष देगी पांच लाख रूपये

Sat, 23 Nov 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Shaurya Mahotsav declared state fair
कफारतीर सैंज-खैतोलीखाल में प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीसी दरवान सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव में पहुंचे सीएम सिंह रावत ने शौर्य महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किया। उन्होंने मेले के प्रतिवर्ष आयोजन के लिए पांच लाख रुपये देने और राइका रैंस चोपता में चार अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन

शौर्य महोत्सव में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीसी दरवान सिंह नेगी के चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें सलामी दी। वार मेमोरियल फाउंडेशन ने सीएम को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किया। सीएम ने वीसी दरवान सिंह नेगी की शौर्य गाथा पर गर्व करते हुए शौर्य महोत्सव को राजकीय मेला घोषित कर मेले के आयोजन को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। सीएम ने जिलाधिकारी को वीसी दरवान सिंह नेगी के पैतृक आवास का जीर्णोद्धार कर उसे संग्रहालय के रूप में विकसित करने निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र को सड़क और संचार सेवा से जोड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनता की ओर से सैनिक स्कूल की मांग पर सीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर विधायक मुन्नी देवी शाह, कैप्टन बलबीर नेगी, ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी, कर्नल डीएस बर्तवाल, कर्नल हरेंद्र रावत, भुवन नौटियाल, डॉ. हरपाल नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed