फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Saptakund caste of Nanda Devi will be celebrated grandly

भव्य रूप से मनाएंगे नंदा देवी की सप्तकुंड जात

Sat, 08 Feb 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Saptakund caste of Nanda Devi will be celebrated grandly
आगामी अगस्त माह में होने वाली नंदा देवी सप्तकुंड जात 2020 के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को नंदप्रयाग के चंडिका मंदिर परिसर में कुरुड़ मंदिर कमेटी, दशमद्वार मंदिर कमेटी और नंदप्रयाग सप्तकुंड जात समिति की हुई संयुक्त बैठक में जात को लेकर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इस बार नंदा देवी की सप्तकुंड जात भव्य रूप से मनाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि दशमद्वार की मां भगवती और नंदा देवी की डोली का नंदप्रयाग चंडिका मंदिर में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार मां नंदा की सप्तकुंड जात शुरू होगी। विभिन्न पड़ावों से होते हुए मां नंदा की डोली सप्तकुंड जाएगी। इस दौरान रात्रि पड़ावों में नंदा जागर और कीर्तन-भजन का आयोजन भी होगा। बैठक में सप्तकुंड जात समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, भागवत सिंह, कर्नल हरेंद्र सिंह, अधिवक्ता समीर बहुगुणा, डा. जगदीश वैष्णव, तेजवीर कंडेरी, नरेंद्र कठैत, पूर्व विधायक प्रो. जीतराम, महिपाल रावत, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, पार सिंह और भगवती प्रसाद मैंदोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शहीद हीरा सिंह कोटेड़ी के नाम से होगा मेला
देवाल। ग्राम प्रधान कुंदन कोटेड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने चौड़ गांव में शहीद हीरा सिंह कोटेड़ी के नाम पर मेला आयोजन करने का निर्णय लिया। प्रमुख दर्शन दानू ने बताया कि चौड़ गांव अमर शहीद हीरा सिंह कोटेड़ी की जन्म स्थली है। यहां के कई नौजवान सेना में कार्यरत हैं लेकिन इस क्षेत्र के सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। आपदा में बहे हरमल, ओडर व सूपलीगाड़ झूला पूल नहीं बने। कई गांव के पैदल मार्ग और पेयजल योजना क्षतिग्रस्त है। बैठक में ग्राम प्रधान कुंदन सिंह, क्षेपंस नीमा देवी, कुंदन राम, धर्म सिंह, मान सिंह, जसपाल सिंह और रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed