फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sapna and Sumit won the 100 m race

100 मीटर दौड़ में सपना और सुमित ने मारी बाजी

Fri, 13 Mar 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sapna and Sumit won the 100 m race
राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य डा. ममता कपरवाण ने प्रतिभागियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस दौरान हुई 100 मीटर दौड़ में सपना और सुमित ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इस दौरान बालिका वर्ग के खो खो में पर्पल ग्रुप प्रथम व ब्लू ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन के बालक सिंगल वर्ग में सुमित और बालिका वर्ग में मोनिका ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सपना और खुशबू बौरा, जबकि 200 मीटर दौड़ में रुचि और खुशबू क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। गोला फेंक में प्रगति, कविता, चक्का फेंक में प्रगति व तनु, भाला फेंक में सिविका व गंगा क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में सुमित और सुमित राणा क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। गोला फेंक में ताजवर व सुमित, चक्का फेंक में तजामुल व जुबेर, भाला फेंक में तजामुल व सुमित क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed