{"_id":"65f2d9028f0b266fde0908a4","slug":"sania-stood-first-in-3000-meter-race-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-104478-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 3000 मीटर दौड़ में सानिया रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 3000 मीटर दौड़ में सानिया रहीं प्रथम
Thu, 14 Mar 2024 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। पीजी काॅलेज कर्णप्रयाग की 44वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का बृहस्पतिवार से शुभारंभ हो गया। बीते वर्ष के चैंपियन विक्रम और सविता ने मशाल दौड़ के साथ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं की 5000 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में दिव्यांशु प्रथम और 3000 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में सानिया प्रथम रहीं। जबकि 100 मीटर दौड़ में अमीषा नेगी व वेदांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अनिषा व देवेश ने बाजी मारी। गोला फेंक में अनुराग व गुंजन प्रथम रहे। इस अवसर पर क्रीड़ा समिति की ओर से प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ को गेस्ट ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. आरसी भट्ट ने किया। इस मौके पर खेल प्रभारी डाॅ. वेणीराम अंथवाल, डाॅ. डीएस राणा, डाॅ. अखिलेश कुकरेती, डाॅ. एमएस कंडारी, डॉ. चंद्रावती टम्टा, डाॅ. हरीश रतूड़ी, महावीर रावत आदि मौजूद रहे। संवाद