{"_id":"6b0c2a5bce0666dac70eebf1","slug":"students-served-pahari-dishes-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-122185-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: विद्यार्थियों ने परोसे पहाड़ी व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: विद्यार्थियों ने परोसे पहाड़ी व्यंजन
Sun, 29 Nov 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। उत्तराखंड की पारंपरिक खान-पान संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में शनिवार को खाद्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने हाथों से विभिन्न पारंपरिक उत्तराखंडी व्यंजन तैयार किए और आकर्षक स्टॉल लगाए। महोत्सव में पहाड़ी पकवानों की खुशबू से विद्यालय परिसर महक उठा। विद्यार्थियों ने व्यंजनों की विशेषताओं और उनके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी। अभिभावकों एवं अतिथियों ने व्यंजनों का स्वाद चखा। प्रधानाचार्या अरुणा रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मनिर्भरता, टीम भावना, सहयोग और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करते हैं। इस अवसर पर शिक्षक एचएस नेगी, रेखा रावत, सोनू असवाल, शीला जुयाल और रीना नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद