फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rukma and Revati Devi honored for herbal cultivation

Chamoli News: जड़ी-बूटी कृषिकरण के लिए रूकमा और रेवती देवी सम्मानित

Mon, 12 Jan 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 12 Jan 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Rukma and Revati Devi honored for herbal cultivation
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर/पीपलकोटी। चमोली जनपद में जड़ी-बूटी कृषिकरण और संरक्षण में जुटे प्रगतिशील काश्तकारों को डाबर इंडिया की ओर से सम्मानित किया गया। डाबर इंडिया की ओर से काश्तकारों से जड़ी-बूटी की बढ़ी मात्रा में खरीद की जाती है। रुद्रपुर में डाबर इंडिया, जीवंती वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जड़ी-बूटी कृषिकरण संरक्षण और प्रसारण के लिए राज्य में उल्लेखनीय योगदान देने पर 5 सामाजिक संस्थाओं और 11 प्रगतिशील काश्तकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पीपलकोटी में आगाज फेडरेशन से जुड़ी रेवती देवी को 18 वर्षों से नर्सरी कार्य करने तथा रूकमा देवी को दो वर्ष में सुगंधबाला के ढाई लाख पौधे उत्पादित करने पर सम्मानित किया गया। बायोरिसोर्स डिविजन के प्रमुख डाॅ. पंकज प्रसाद रतूड़ी, आगाज फेडरेशन के जेपी मैठाणी ने कहा कि संस्था डाबर के साथ तीन जिलों में टिमरु, सुगंधबाला, कुटज, वरुणा और गुलबनफ्शा की खेती कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed