फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rifleman Mayank died of a heart attack

राइफलमैन मयंक का दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन

Wed, 22 Dec 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Rifleman Mayank died of a heart attack
गौचर अलकनंदा घाट पर राइफलमैन मयंक देवली के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते ? - फोटो : KARNPRYAG
सेना के जवान राइफलमैन मयंक देवली का पार्थिव शरीर बुधवार को गौचर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों को देखकर वहां एकत्र लोगों की आंखें भी नम हो गई। सुबह करीब 10 बजे उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

राइफलमैन मयंक देवली (26) का बीते सोमवार को देर शाम मेरठ आर्मी कैंप में आकस्मिक निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को लेकर आए सैन्य अधिकारी नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह के अनुसार रात्रि भोजन के बाद अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना जताई जा रही है। मयंक देवली चार साल पहले गढ़वाल राइफल की द्वितीय बटालियन में भर्ती हुए थे और वर्तमान में 32 इन्फैंट्री ब्रिगेड मेरठ में तैनात थे। बुधवार सुबह आठ बजे जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को घर पर लाया गया। पैतृक घाट शिवानंदी में रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, कमलकांत कांडपाल, सभासद अनिल नेगी आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बड़े भाई राहुल ने चिता को मुखाग्नि दी। साथ ही 11 मराठा लाइट इन्फैंट्री रुद्रप्रयाग के नायब सूबेदार नितिन तथा 32 इन्फैंट्री के नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जवानों ने उन्हें 17 तोपों की सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर राम प्रसाद देवली, महादेव बहुगुणा, जयकृत बिष्ट, संजय देवली, राकेश शैली, धनंजय सेमवाल, अजय किशोर भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गौचर की सैनिक वाली खबर, फाइल न. 1 में जोड़ने के लिए
वक्त का संयोग ऐसा कि मयंक को जिस दिन छुट्टी लेकर घर आना था, उसी दिन तिरंगे में लिपटा उसका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। परिजनों नें बताया कि छुट्टी बची होने से वह मंगल-बुधवार तक घर आने की तैयारी में था। उसकी छुट्टी भी मंजूर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले ही हुई थी शादी
मयंक की पिछले साल 20 नवंबर को शादी हुई थी। मयंक के पिता विजय प्रसाद देवली भी सेना में सेवारत थे और सेवानिवृत्ति के बाद भी वह सेना के अफसर की गाड़ी चलाते रहे। मयंक के ताऊ राम प्रसाद देवली ने बताया कि जम्मू श्रीनगर में वर्ष 2000 में सेना की जिप्सी पर आतंकियों के आरडीएक्स ब्लास्ट के दौरान दो सैन्य अफसरों के साथ उनकी मौत हुई। तब मयंक महज चार साल के थे, जब उनके सर से पिता का साया उठ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed