Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Health of official investigating helicopter crash deteriorates

Chamoli News: हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच कर रहे अधिकारी की तबीयत बिगड़ी

Tue, 03 Nov 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 03 Nov 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Health of official investigating helicopter crash deteriorates
एसडीआरएफ ने दुर्गम रास्ते से कंधों के सहारे पहुंचाया सड़क तक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। पांडुकेश्वर क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर हादसे की जांच कर लौट रहे विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश डांगी की देर रात तीबयत बिगड़ गई। चलने में असमर्थ होने पर एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें दुर्गम रास्ते से कंधों के सहारे सड़क तक पहुंचाया। यहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।।उपचार के बाद उनका स्वास्थ्य सामान्य बताया गया।

पिछले दिनों पांडुकेश्वर क्षेत्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे की जांच के लिए एएआईबी की टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के बाद लौटते समय वरिष्ठ अधिकारी दिनेश डांगी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह चलने में असमर्थ हो गए। इसकी सूचना गोविंदघाट पुलिस को मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना किया गया। रात के समय दुर्गम रास्ते से बीमार अधिकारी को सड़क तक पहुंचाना जवानों के लिए चुनौतीपूर्ण था। एसडीआरएफ के जवानों ने कंधों के सहारे उन्हें सुरक्षित पांडुकेश्वर पहुंचाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed