फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protest against removal of local youth from the project

Chamoli News: स्थानीय युवाओं को परियोजना से हटाने का विरोध

Thu, 26 Feb 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 26 Feb 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Protest against removal of local youth from the project
पीपलकोटी। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में कार्यरत स्थानीय युवाओं को बिना कारण बताए बाहर करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष पीपलकोटी आरती नवानी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया तो क्षेत्र में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

टीएचडीसी की कार्यदायी संस्था एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) की ओर से हाल ही में 10 स्थानीय श्रमिकों को हटाया गया है। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं के सम्मुख रोजीरोटी का संकट हो गया है। परियोजना कार्य अभी जारी है मगर स्थानीय युवाओं को बाहर किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने परियोजना निर्माण के लिए अपने जल, जंगल, जमीन को कंपनी को दिया। मगर यहां बाहर के श्रमिकों को रोजगार दिया जा रहा है जबकि स्थानीय युवाओं को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed