फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Prakash Chauhan became the district president of the State Teachers' Union

Chamoli News: प्रकाश चौहान बने राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

Fri, 28 Nov 2025 10:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 28 Nov 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Prakash Chauhan became the district president of the State Teachers' Union
गौचर। राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय जिला अधिवेशन जिला कार्यकारिणी के चुनाव के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन


चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर प्रकाश चौहान विजयी रहे। उन्हें 876 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गजेंद्र सिंह बिष्ट को 247 मत मिले।

जीआईसी में दो दिन तक चले राजकीय शिक्षक संघ के द्विवार्षिक जिला अधिवेशन में पहले दिन शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा के बाद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। दूसरे दिन शुक्रवार को नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। चुनाव प्रक्रिया में 1143 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। उपाध्यक्ष पुरुष पद पर दिनेश कुनियाल 852 वोट के साथ और महिला पद पर मीनाक्षी सती 574 वोट के साथ विजयी रही। दिनेश कुनियाल के प्रतिद्वंद्वी मोहन सिंह नेगी को 275 और मीनाक्षी सती की प्रतिद्वंद्वी सीमा पुंडीर को 556 मत मिले। जिला मंत्री बीरेंद्र सिंह नेगी, संयुक्त मंत्री पुरुष संतोष बिष्ट व महिला शर्मिला डिमरी, संगठन मंत्री पुरुष बलवंत सिंह बिष्ट व महिला गौतम कल्पना, आय व्यय निरीक्षक पार सिंह बिष्ट निर्विरोध चुने गए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा ने प्रमाणपत्र दिए। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह पंवार, शंकरमणि कैंथोला, गंभीर असवाल, मुकेश राणा, विद्याशंकर आगरी, ऋषिकांत प्रभा, प्रकाश रावत, खड़क सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed