फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Postal workers boycott work in chamoli

डाक कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 26 Nov 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Postal workers boycott work in chamoli
गोपेश्वर मुख्य डाकघर के सम्मुख कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करते डाक कर्मचारी। - फोटो : GOPESHWAR
नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल एंप्लाइज के आह्वान पर बृहस्पतिवार को मुख्य डाकघर सहित शाखा डाकघरों के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। डाक कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने, महंगाई भत्तों पर रोक को समाप्त करने, आठवां वेतन आयोग गठित करने, डाकघरों में पांच दिन का कार्य दिवस लागू करने, डाक लेखा कार्यालयों के विकेंद्रीकरण को बंद करने सहित विभिन्न मांगे उठाई। इस मौके पर भुवन चंद्र मैखुरी, कुसुम सती, मातवर सिंह रावत, भरत, अरविंद सिंह, अब्बल सिंह, अंकुर वर्मा, बचन सिंह, दीपा रावत, मनोज फरस्वाण, अनिल कुमार, पुष्कर सिंह, प्रताप आदि मौजूद थे। वहीं, विभिन्न बैंकों के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

कर्मियों की हड़ताल से स्पीड पोस्ट सेवा बंद, कामकाज ठप
श्रीनगर। नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल इंप्लाइज के आह्वान पर 13 सूत्री मांगों के लिए बृहस्पतिवार को श्रीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के पोस्ट ऑफिसों में कामकाज ठप रहा। इस दौरान स्पीड पोस्ट सेवा बंद होने के साथ ही अन्य कार्य भी प्रभावित रहे। श्रीनगर पोस्ट ऑफिस परिसर में कर्मियों ने मांगों के लिए जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से एनपीएस बंद करने, पुरानी पेंशन योजना व कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों लागू करने व आठवां वेतन आयोग गठित करने सहित 13 सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ग्रामीण डाक सेवक संगठन सचिव आशीष पोखरियाल, अजीत प्रताप सिंह पुंडीर, अमित बड़थ्वाल, ओमप्रकाश सिंह, सुधीर कुमार, दीपक बिष्ट, पूजा देवी, मनोरमा डंगवाल व निर्मला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed