{"_id":"6851a73074c592cd98022351","slug":"pitkul-can-be-constructed-by-leaving-five-kanal-land-in-semladala-ground-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-718100-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सेमलडाला मैदान में पांच नाली भूमि छोड़कर पिटकुल कर सकेगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सेमलडाला मैदान में पांच नाली भूमि छोड़कर पिटकुल कर सकेगा निर्माण
Tue, 17 Jun 2025 11:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
पीपलकोटी में जिलाधिकारी को भूमि संबंधी जानकारी देते पिटकुल के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। सेमलडाला मैदान में पिटकुल पांच नाली भूमि छोड़कर शेष क्षेत्र में अपना निर्माण कार्य कर सकेगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को मौके पर निरीक्षण और स्थानीय लोगों से वार्ता के बाद यह यह समाधान निकाला।
सेमलडाला मैदान के पास पिटकुल की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया गया था जिसका स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया था। बंड विकास संगठन के नेतृत्व में स्थानीय लोग लगातार क्रमिक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय लोगों ने डीएम से क्षेत्र में आकर निरीक्षण करने का आग्रह किया था। इस पर डीएम मंगलवार को अपराह्न सेमलडाला मैदान और पिटकुल के पास उपलब्ध भूमि का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से इस संबंध में वार्ता की। लोगों ने इस मैदान के महत्व के बारे में डीएम को अवगत कराया जिसके बाद डीएम ने कहा कि पिटकुल पांच नाली जमीन मैदान के लिए छोड़ेगा।
विज्ञापन
शेष जमीन पर वह अपना निर्माण कार्य कर सकता है। पिटकुल के पास यहां वर्तमान में करीब 27 नाली भूमि है। जिलाधिकारी के निर्णय को स्थानीय लोगों ने स्वीकार कर लिया। बंड विकस संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पिटकुल उन्हें लिखित में दे देगा तो वे आंदोलन खत्म कर देंगे।
वहीं पिटकुल के अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इस दौरान एसडीएम आरके पांडेय, नायब तहसीलदार दिपशिखा, पिटकुल के अधिशासी अभियंता मुकेश बर्त्वाल, महेश रावत, हिमांशु चौहान, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, शंभु प्रसाद सती, हरीश पुरोहित, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, रमेश बंडवाल, राकेश नवानी आदि लोग मौजूद रहे।