{"_id":"62b1c72c9641ae5dd725ec95","slug":"pilgrims-stopped-at-places-leave-for-hemkund-sahib-gopeshwar-news-drn415157449","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह रोके गए तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह रोके गए तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब रवाना
विज्ञापन
मौसम सामान्य होने पर हेमकुंड साहिब पहुंचे तीर्थयात्री।
- फोटो : GOPESHWAR
हेमकुंड साहिब में मौसम खराब होने और बर्फबारी के कारण जगह-जगह रोके तीर्थयात्रियों को मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर हेमकुंड साहिब रवाना किया गया। घांघरिया से 5000 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब भेजे गए, जबकि गोविंदघाट से करीब 3000 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए। हेमकुंड साहिब में मंगलवार को भी दोपहर बाद बारिश हुई, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
17 जून को दोपहर बाद से हेमकुंड साहिब में मौसम खराब हो गया था, जबकि 19 जून को वहां जमकर बर्फबारी हुई। तीन किलोमीटर तक आस्था पथ पर भी बर्फबारी हुई, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को हेमकुंड साहिब के दर्शनों को जा रहे तीर्थयात्रियों को घांघरिया व गोविंदघाट में रोक लिया था। इसके बाद भी तीर्थयात्री आते रहे और उन्हें भी यहीं रोक दिया गया। सोमवार रात से हेमकुंड में मौसम सामान्य हो गया था और मंगलवार को धूप खिलने पर घांघरिया से करीब 5000 तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब भेजा गया। गोविंदघाट में भी लगभग 3000 तीर्थयात्री रोके गए थे, उन्हें भी घांघरिया के लिए रवाना किया गया।
हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा और गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा भी शुरू हो गई है।