फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People's representatives raised demand for investigation of Kanda-Makhura pumping scheme

Chamoli News: जनप्रतिनिधियों ने उठाई कांडा-मैखुरा पपिंग योजना की जांच की मांग

Fri, 11 Aug 2023 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
People's representatives raised demand for investigation of Kanda-Makhura pumping scheme
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लॉक सभागार कर्णप्रयाग में आयोजित बीडीसी की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दे उठाए। इस दौरान उन्होंने कांडा-मैखुरा पंपिंग योजना में घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए योजना की जांच की मांग उठाई गई और निंदा प्रस्ताव पारित किया।
ब्लॉक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, कनखुल प्रधान महाबीर लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना देवी, बृजेश बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुशील खंडूड़ी, महामंत्री गौतम मिंगवाल, महेंद्र सिंह आदि ने निर्माणाधीन कांडा-मैखुरा पपिंग योजना में घटिया निर्माण का आरोप लगाया। उन्होंने सदन में कार्यदायी संस्था की ओर से गदेरों के बीच से बिछाए पाइप के फोटो व वीडियो दिखाते हुए कहा कि 27 करोड़ रूपये की लागत से 32 गांवों के लिए बन रही इस योजना के पाइप बरसाती नालों, भूधंसाव वाले भागों व स्कपरों से बिछाए जा रहे हैं और भविष्य में पानी के पाइप टूट सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने निंदा प्रस्ताव पास किया और योजना की जांच की मांग उठाई। वहीं, क्षेपंस अंजना देवी ने चंडिका देवी इंटर कॉलेज कांडा मैखुरा के जीर्णशीर्ण भवन व छत को ठीक करने के लिए आपदा में 10 लाख रुपये स्वीकृत करने व जयकंडी मैखुरा मार्ग को दुरुस्त व डामरीकरण की मांग उठाई। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग पर बनाए जा रहे डपिंग जोन का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया कि उमासैंण जूनियर हाईस्कूल जर्जर बना है। इस मौके पर बीडीओ वीपी पुरोहित, एई दिनेश पुरोहित, नगर पालिका के ईओ गुरुदीप आर्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

------------
विधानसभा भवन में होगी गैरसैंण बीडीसी मीटिंग

गैरसैंण। आगामी 18 अगस्त को गैरसैंण बीडीसी की बैठक विस भवन भराड़ीसैंण के मीटिंग हॉल में होगी। उत्तराखंड राज्य बनने और राज्य की ग्रीष्म कालीन राजधानी भराड़ीसैंण गैरसैंण घोषित होने के बाद पहली बार विस भवन के मीटिंग हॉल में बीडीसी की बैठक आहूत किए जाने से क्षेत्र के प्रधान व क्षेपं सदस्यों में उत्साह बना हुआ है। ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल ने बताया कि बैठक प्रात: 11 बजे से शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed