फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People disappointed due to non-receipt of budget for Rangadhar-Ali Bugyal Ropeway

रणकधार- वेदनी- आली बुग्याल रोपवे को नहीं मिला वजट 16-13-04

Wed, 22 Jun 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
People disappointed due to non-receipt of budget for Rangadhar-Ali Bugyal Ropeway
रणकधार-वेदनी-आली बुग्याल रोपवे को बजट न मिलने से पिंडरघाटी के लोग निराश हैं। लोगों का कहना है कि यदि यह रोपवे बन जाए तो क्षेत्र में साहसिक व धार्मिक पर्यटन बढ़ने के साथ ही लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने जल्द रोपवे बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रूपकुंड, आली, वेदनी व बगुवावास बुग्याल देवाल के मुख्य पर्यटन स्थल हैं। यहां पर हर साल देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। नंदा राजजात में वेदनी तक श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन खड़ी चढ़ाई होने से वेदनी तक अधिक उम्र के लोग यात्रा नहीं कर पाते हैं। वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार ने वाण गांव के रणकधार से वेदनी व आली बुग्याल के लिए रोपवे बनाने की कवायद शुरू हुई। इसके तहत रोपवे बनाने वाली ऊषाटेक कंपनी ने रणकधार से सर्वे किया, लेकिन उसके बाद आगे का काम शुरू नहीं हो पाया। मंगलवार को सरकार ने सोनप्रयाग-केदारनाथ, गोविंदघाट-हेमकुंड व हरिद्वार-हरकी पैड़ी को रोपवे परियोजना से जोड़ने की मंजूरी दी है, लेकिन रणकधार-आली-वेदनी रोपवे को इस बजट में शामिल नहीं किया। रूपकुंड पर्यटन विकास समिति व ट्रेकर भुवन बिष्ट ने इस रोपवे को स्वीकृति न देने पर नाराजगी जताई। वहीं कांग्रेस के महाबीर सिंह ने इस परियोजना को बजट न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed