फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Call to strengthen the organization

Chamoli News: संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

Sun, 30 Aug 2026 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 30 Aug 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
Call to strengthen the organization
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। जिला भेषज संघ के सभागार में आयोजित बैठक में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में नगर मंडल गोपेश्वर के बूथ सशक्तीकरण को लेकर चर्चा की गई। सती ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। जिला भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल ने बूथ स्तर पर संगठन को और सुदृढ़ करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नगर मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed