फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bhagirathi, a daughter of Chamoli, won silver in a marathon in Hyderabad.

Chamoli News: चमोली की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद में मैराथन में जीता रजत

Sun, 30 Aug 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 30 Aug 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Bhagirathi, a daughter of Chamoli, won silver in a marathon in Hyderabad.
फोटो
विज्ञापन

2 घंटे 51 मिनट में पूरी की 42 किमी की दौड़, अब ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का सपना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। चमोली जिले के वाण गांव की बेटी भागीरथी बिष्ट (24) ने हैदराबाद में आयोजित मैराथन में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। भागीरथी ने 42 किलोमीटर की मैराथन 2 घंटे 51 मिनट में पूरी की और रजत पदक जीता। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी ने उन्हें पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

भागीरथी ने वाण गांव की पगडंडियों से दौड़ का सफर शुरू किया। ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद भागीरथी ने कड़ी मेहनत और नियमित प्रशिक्षण के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उनके प्रदर्शन से चमोली और देवाल क्षेत्र में खुशी की लहर है। भागीरथी के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय मैराथन एथलीट सुनील शर्मा ने बताया कि भागीरथी इससे पहले ईरान में आयोजित 42 किमी मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में हुई प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अब भागीरथी का लक्ष्य ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर मैराथन में स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed