Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People danced to several songs, including 'Babli Teru Mobile'...

Chamoli News: बबली तेरु मोबाइल... समेत कई गीतों पर थिरके लोग

Thu, 26 Nov 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 26 Nov 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
People danced to several songs, including 'Babli Teru Mobile'...
फोटो-
विज्ञापन

मेले के चौथे दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत भजन सिंह के आश्रित लखपत सिंह दानू को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। पूर्व विधायक दिवंगत शेरसिंह दानू की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पर्यटन व विकास मेले के चौथे दिन लोक कलाकार गजेंद्र राणा ने शानदार प्रस्तुति दी। पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की...., बबली तेरो मोबाइल.... समेत कई गीतों पर लोग थिरकते रहे। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत भजन सिंह के आश्रित लखपत सिंह दानू को मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।

मेले के चौथे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ममंद और शिक्षण संस्थाओं ने गढ़वाली, कुमाउंनी और जौनसारी भाषा में लोकगीत और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। लोकगायक गजेंद्र राणा ने पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की...., बबली तेरो मोबाइल.... तीले धारु बोला मेरी लीला घस्यारी..., फुरकी बांध आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मेले के चौथे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट एवं थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी ने किया। इस मौके पर मेलाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, राकेश जोशी, जिपंस बलवीर राम, प्रद्युमन पुजारी, महाबीर बिष्ट, पुष्पा नेगी, कमल गडिया, प्रदीप दानू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed