Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Took an oath to uphold the country's unity and integrity

Chamoli News: देश की एकता, अखंडता बनाए रखने की ली शपथ

Thu, 26 Nov 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 26 Nov 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Took an oath to uphold the country's unity and integrity
कर्णप्रयाग/गौचर। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने डॉ. आंबेडकर के विचारों, संविधान सभा में उनकी भूमिका तथा सामाजिक न्याय, समानता और स्वतंत्रता के प्रति उनके योगदान पर विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में सुनील ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय तथा महक अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. मिश्रा, डॉ. चंद्रमोहन जनस्वाण, डॉ. कविता डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. मदन लाल आदि मौजूद रहे। वहीं गौचर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, राजकीय पाॅलीटेक्निक, सरस्वती शिशु मंदिर सहित निजी और सरकारी स्कूलों में भारत के संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बनने पर संवाद और परिचर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन



फोटो
उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सम्मानित
गैरसैंण। नपं क्षेत्र स्थित एसजीआरआर का वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत ने किया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालय ने गत परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नंदा सिंह रावत, नपं अध्यक्ष मोहन भंडारी, पीटीए अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, उप प्रधानाचार्य भरत भूषण तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



गणित शिक्षण पर हुई कार्यशाला
गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में 23 से 27 नवंबर तक नवाचारी गणित शिक्षण पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें जनपद चमोली के 49 प्राथमिक शिक्षकों और केंद्रीय विद्यालय के चार शिक्षकों सहित कुल 53 शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में गणित प्रयोगशालाओं और गणित कोनों के विकास को प्रोत्साहित करना है। डायट प्राचार्य अनीनाथ ने शिक्षकों को नवीन शैक्षिक गतिविधियों से अवगत रहने का आह्वान किया। डायट बागेश्वर के वरिष्ठ गणित प्रवक्ता डॉ. भैरव दत्त पांडे संदर्भदाता के रूप में अधिगम-सह-शिक्षण सामग्री निर्माण का मार्गदर्शन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed