{"_id":"672f5e7d23a52cc2d70f98c0","slug":"pauris-team-became-volleyball-champion-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-109030-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पौड़ी की टीम बनी वॉलीबाल की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पौड़ी की टीम बनी वॉलीबाल की चैंपियन
Sat, 09 Nov 2024 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 09 Nov 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो
चमोली की टीम रही उपविजेता, गोपेश्वर में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन
प्रदेश की 12 टीमों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राज्य स्तरीय बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब पौड़ी की टीम ने जीत लिया। पौड़ी ने रोमांचक मुकाबले में चमोली को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। चमोली की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में ऊधमसिंहनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, नरेंद्रनगर टिहरी, हरिद्वार, टनकपुर (चंपावत) और सिटी क्लब ऋषिकेश व चमोली कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय उत्तराखंड और जिला प्रशासन की ओर से खेल विभाग चमोली की ओर से बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल मैदान में छह नवंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को पौड़ी और चमोली की टीम के बीच हुआ। पहले राउंड में चमोली 15-25 से आगे रहा लेकिन दूसरे में 25-21 व 25-23 से पौड़ी आगे रहा। चौथे राउंड में फिर चमोली की टीम 23-25 से आगे रहा लेकिन पांचवें और अंतिम राउंड में पौड़ी के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 15-08 से मुकाबला जीत लिया। इससे पहले हुए सेमीफाइनल में चमोली ने देहरादून को 25-21, 23-25 व 15-04 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पौड़ी ने उत्तरकाशी को 25-17, 25-06 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक कमल किशोर सिंह, रमेश पंखोली, नवीन कुंवर, शैलेंद्र पंवार बलदेव कुमार, दीपक तिवारी, अतुल कुमार जबकि स्कोरर रश्मि बिष्ट, संतोषी चौहान, संगीता नेगी, शिवानी रावत रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पेरिस ओलंपिक परमजीत सिंह बिष्ट, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज भंडारी, गोपीनाथ वालीबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, राष्ट्रीय खिलाड़ी वाॅलीबाल संदीप चमोली, जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, जयवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।