{"_id":"672df1cc14fcc35337095a1e","slug":"park-vehicles-only-at-marked-places-karnpryag-news-c-47-1-sdrn1002-109016-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चिह्नित जगहों पर ही खड़े करें वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चिह्नित जगहों पर ही खड़े करें वाहन
Fri, 08 Nov 2024 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 08 Nov 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
शहर में आज कार्यक्रम की खबर-- -- --
एसडीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। नगर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एसडीएम अबरार अहमद ने तहसील में अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। एसडीएम ने नगर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने और चिह्नित जगहों पर ही वाहनों को खड़ा करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने व्यापारियों, वाहन चालकों, पुलिस, नगर पंचायत व लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोग वाहनों को जगह-जगह आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम लग जाता है। एसडीएम ने लोनिवि को टैक्सी यूनियन कार्यालय से लोनिवि गेट, विनायक धार से ज्ञान वाटिका व टावर तक डामरीकरण करने, इन जगह को पार्किंग के लिए चिह्नित करने के निर्देश दिए। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने नायब तहसीलदार अनुराग शर्मा व थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया के साथ इन जगह का निरीक्षण भी किया। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चंदन सिंह वानकोटी, रजिस्टार कानूनगो दलवीर सिंह नेगी, राजस्व निरीक्षक प्रदीप रावत, विजय प्रसाद चमोला, लोनिवि के अवर अभियंता सुभाष, प्रदीप पुजारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल रावत और राकेश नेगी आदि मौजूद रहे।