{"_id":"65c0eee9412e601ddb0c0ecd","slug":"opposition-to-giving-additional-land-of-gic-gopeshwar-to-sports-department-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-104432-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीआईसी गोपेश्वर की अतिरिक्त भूमि खेल विभाग को देने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीआईसी गोपेश्वर की अतिरिक्त भूमि खेल विभाग को देने का विरोध
Mon, 05 Feb 2024 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 05 Feb 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
राइंका गोपेश्वर में आयोजित बैठक में मौजूद अविभावक। संवाद
फोटो
अभिभावकों ने बैठक में जताई नाराजगी, डीएम को सौंपा ज्ञापन
15 फरवरी तक प्रशासन से जवाब नहीं मिलने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर की अतिरिक्त भूमि खेल विभाग को देने का अभिभावकों ने घोर विरोध किया। कहा कि यदि जबरन भूमि का हस्तांतरण किया जाता है तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा गया यदि 15 फरवरी तक विद्यालय की भूमि पर निर्णय स्पष्ट नहीं किया गया तो अभिभावक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
सोमवार को विद्यालय के सभागार में अध्यापक अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष हरीश पुरोहित ने अभिभावकों को बताया कि विद्यालय के छात्रावास की भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित करने की योजना है। बताया कि यहां पर नया छात्रावास प्रस्तावित है और प्रस्ताव शासन में स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। साथ ही विद्यालय में अन्य संसाधनों के लिए जमीन की जरूरत है। वहीं अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय की कुछ जमीन पर पहले ही अतिक्रमण किया जा चुका है जिस पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बैठक के बाद पीटीए और एसएमसी की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में पीटीए अध्यक्ष हरीश पुरोहित, विद्यालय की ब्रांड एंबेस्डर उषा रावत, सुनीता जोशी, संगीता बिष्ट, उर्मिला, हीरा बिष्ट सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।