फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   One who raped a minor and made obscene video viral arrested

Chamoli News: नाबालिग से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 09 Oct 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
One who raped a minor and made obscene video viral arrested
विशेष सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भेजा, थराली क्षेत्र का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नाबालिग से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की उसके बाद पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर दुष्कर्म किया।

मामला थराली क्षेत्र के एक गांव का है। एक व्यक्ति ने आठ अक्तूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 साल की बेटी के साथ थराली में एक दुकान में काम करने वाले दिलबर खान ने दुष्कर्म किया। कहा कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर बेटी से दोस्ती की। मोबाइल नंबर लेकर उसके साथ बात करने लगा। 16 फरवरी 2024 को उसने बेटी को थराली बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो चाकू की नोक पर धमकाते हुए उसका अश्लील वीडियो बना दिया। पीड़िता ने नंबर ब्लॉक किया तो पीड़िता की मां व भाई को फोन कर धमकी देनी शुरू कर दी। इस बीच उसने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिलबर खान को विशेष सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed