फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for construction of public toilets and drains.

Chamoli News: सार्वजनिक शौचालय, नाली निर्माण की मांग

Sun, 04 Oct 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 04 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of public toilets and drains.
श्रीनगर। व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने चौबट्टा बाजार खिर्सू में सार्वजनिक शौचालय, नालियों का निर्माण एवं सोलर लाइट लगवाने की मांग जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी से की। जिला पंचायत अध्यक्ष को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि प्रकाश व्यवस्था व शौचालय नहीं होने से बाजार आने वाली आम जनता के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानियां होती हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य सिंगोरी उत्तम सिंह, रेखा देवी और व्यापार सभा अध्यक्ष प्रदीप नेगी, उपाध्यक्ष सारांश रावत, मुकेश नेगी, विनय पंत आदि ने मांग को लेकर ज्ञापन जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा। संवाद
विज्ञापन


मायन अध्यक्ष, दीपिका सचिव बने
श्रीनगर। रोटरी क्लब की ओर से शेमफोर्ड फ्यूचरस्टिक स्कूल बेलकंडी में इंटरैक्ट क्लब का गठन किया गया। मायन रावत को अध्यक्ष, सुमृद्धि खुगशाल को उपाध्यक्ष, दीपिका भंडारी को सचिव, साध्वी शाह को संयुक्त सचिव, सक्षम भंडारी को कोषाध्यक्ष और हर्षित, आशीष मैसी, आर्यन डोभाल, डिंपल गुसाईं, शिवम पंवार को निदेशक की जिम्मेदारी दी गई। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल ढौंडियाल ने कहा कि क्लब के गठन का उद्देश्य छात्रों में छोटी उम्र से ही सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व एवं रोटरी की भावना विकसित करना है। इस मौके पर प्रधानाचार्या शशि नेगी और रोटरी क्लब के सचिव डॉ. हरीश भट्ट, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र भंडारी, नरेश नौटियाल, अनूप घिल्डियाल, उषा चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed