{"_id":"5e0f70478ebc3e87935bb969","slug":"notice-to-sakhi-center-administrator-and-it-expert-gopeshwar-news-drn3315534145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सखी सेंटर की प्रशासक और आईटी एक्सपर्ट को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सखी सेंटर की प्रशासक और आईटी एक्सपर्ट को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सखी वन स्टाप सेंटर की अव्यवस्थाओं पर भड़कीं डीएम ने डीपीओ को सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर और आईटी एक्सपर्ट को नोटिस भेजने के निर्देश दिए। साथ ही सेंटर में कार्य करने में असमर्थ महिला कर्मियों को 15 जनवरी तक हटाने और जल्द नए योग्य कर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए।
डीएम ने शुक्रवार को पेट्रोल पंप के पास विकास भवन में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर हर स्तर पर खामियां नजर आईं। डीएम ने सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर से पूछा कि पीड़ित महिलाओं को सहायता दिलाने के लिए क्या किया जा रहा है तो वह संतोषजनकर जवाब नहीं दे पाए। आईटी एक्सपर्ट से डेश बोर्ड पर ऑनलाइन रिपोर्ट दिखाने को कहा तो सिस्टम डिस्कनेक्ट मिला, जिस पर डीएम ने दोनों को फटकार लगाई और डीपीओ को उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए। डीएम ने एडमिनिस्ट्रेटर को सेंटर के कार्यों का रिकार्ड अपडेट करने को कहा। डीएम ने कहा कि समाज कल्याण, श्रम विभाग, आंगनबाड़ी केंद्रों, जज कोर्ट, पुलिस और चिकित्सा विभाग से समन्वय कर हिंसा से पीड़ित महिलाओं को वन स्टाप सेंटर से न्याय पहुंचाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करें। कैंप लगाकर हिंसा पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास में मदद करें। उन्होंने डीपीओ को सेंटर में कार्यरत महिलाओं को काम आवंटन करने, नेटवर्क सुविधा के लिए डोंगल देने, सीसीटीवी सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
क्या है सखी वन स्टाप सेंटर
किसी भी हिंसा से पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए लोनिवि के पूल्ड आवास में सखी वन स्टाप सेंटर संचालित किया जा रहा है। यहां पीड़ित महिलाओं को अस्थायी आश्रय, पुलिस डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा और काउंसिलिंग की सुविधा दी जाती है। सेंटर में 12 महिला कर्मियों का स्टाफ है।