{"_id":"6ffb375a66ebb33b2eaee1fa5040616b","slug":"no-clue-find-in-hari-prasad-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरि प्रसाद हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरि प्रसाद हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sun, 25 Jan 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी हरि प्रसाद हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। हालांकि पुलिस ने जीप चालकों और मजदूरों सहित करीब 15 लोगों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस अब भी हत्यारों के करीब नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
थराली थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि हरि प्रसाद मोटर वर्कशाप चलाता था जिसके चलते जीप चालकों और परिवहन व्यवसायियों से उसका लिंक रहा होगा।
वहीं मामले में अब तक 43 से अधिक लोगों से पूछताछ करने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई मजबूत सुराग नहीं लगा। पुलिस की जांच अभी तक नारायणबगड़ और बैनोली गांव तक ही सिमटी है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मानें तो 19 जनवरी को शव मिलने के इतने दिनों बाद हत्यारे फरार भी हो सकते हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक नारायणबगड़ से बाहर कदम नहीं रखे। वहीं पुलिस को हरि प्रसाद का शव तो मिला, लेकिन उनके कपड़े अभी तक बरामद नहीं हुए।
विज्ञापन