{"_id":"6ac77e7095f019f5f20a4621","slug":"nisha-rawat-stood-first-in-the-poster-competition-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121327-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पोस्टर प्रतियोगिता में निशा रावत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पोस्टर प्रतियोगिता में निशा रावत प्रथम
Thu, 08 Oct 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पोखरी (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न बिंदुओं पर शानदार पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता सहित कई बिंदुओं को पोस्टर के माध्यम से उकेरा। प्रतियोगिता में निशा रावत प्रथम, काजोल द्वितीय और प्रियांशी व मानसी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. रामानंद उनियाल, डॉ. किरन चौहान, डॉ. भारती रावत, डॉ. सोहनी शामिल रहे। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवचंद सिंह रावत, समन्वयक डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कंचन सहगल, डॉ. कीर्ति गिल, डॉ. शशि चौहान, डॉ. प्रियंका घिड़ियाल आदि मौजूद रहे। संवाद