{"_id":"6ac77fb80271068b740141e0","slug":"shubham-and-srishti-finish-first-in-the-100m-and-200m-races-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-127148-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 100 और 200 मीटर दौड़ में शुभम-सृष्टि प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 100 और 200 मीटर दौड़ में शुभम-सृष्टि प्रथम
Thu, 08 Oct 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो
महाविद्यालय की 47वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो दिवसीय 47वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो हुई। इस दौरान हुई 100 मीटर दौड़ में शुभम सिंह-सृष्टि ने प्रथम और अंकुश-सोनाली द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में शुभम सिंह-सुहानी प्रथम और अंकुश-गंगा द्वितीय रही। सभी प्रतियोगिताएं गौचर के खेल मैदान में संपन्न हुई।
महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. त्रिभुवन चन्द्र खाली ने किया। एनसीसी के कैडेट्स की ओर से मार्च पास्ट कर प्राचार्य को सलामी दी गई। इस दौरान हुई 400 मीटर दौड़ में कुनाल सिंह-सृष्टि और सौरभ सिंह-सोनाली रावत, 800 मीटर दौड़ में कुनाल-सृष्टि और सौरभ-स्नेहा, 1500 मीटर दौड़ में विनय सिंह-साक्षी नेगी, विनय सिंह-सारिका, वहीं 3000 मीटर दौड़ में स्नेहा-पूजा और सारिका-साक्षी नेगी क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में कुलदीप प्रथम और कपिल सिंह द्वितीय रहा। गोला फेंक में हेमलता-अंकित प्रथम और निहारिका- राहुल धुनियाल द्वितीय रहे। इस मौके पर डॉ आरसी भट्ट, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती सिंघल, डॉ. जीसी डंगवाल, डॉ. कामना लोहानी, डॉ. किरन कुमार पंत आदि मौजूद रहे।