{"_id":"6ac77dc9cc65f97f090506ed","slug":"roads-in-poor-condition-were-not-repaired-during-the-rainy-season-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121325-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बरसात में बदहाल सड़कें नहीं हुईं ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बरसात में बदहाल सड़कें नहीं हुईं ठीक
Thu, 08 Oct 2026 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। बरसात बीत चुकी है लेकिन ब्लॉक पोखरी की कई सड़कों की स्थिति अभी बदहाल बनी है। दोनों ओर झाड़ियां उगने से सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर बहने लगता है।
पोखरी-रुद्रप्रयाग, पोखरी-गोपेश्वर, पोखरी-कर्णप्रयाग सहित विभिन्न ग्रामीण सड़कों की स्थिति बदहाल स्थिति में है। पूर्व में लोनिवि में गैंगमैन सड़कों की सफाई करते रहते थे लेकिन अब विभाग के पास गैंगमैन नहीं हैं। इससे न तो सड़क किनारे की झाड़ियां काटी जा रही हैं न ही नालियों की नियमित सफाई हो पाती है। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों के कटान के लिए मजदूर लगाए गए हैं। नालियों की सफाई के लिए ठेकेदार से जेसीबी लगवाई जा रही है। गैंगमैनों की आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संवाद