{"_id":"63de181747d3630c0d5dfdaca1322037","slug":"nijmula-ghati-will-get-facility-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बनेगी सड़क, संचार सुविधा भी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बनेगी सड़क, संचार सुविधा भी मिलेगी
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 15 Jan 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी शुक्रवार को निजमुला घाटी के सुदूर ईराणी गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
आजादी के बाद से यहां कोई विधायक नहीं पहुंचा। भंडारी पहले विधायक हैं जो ईराणी गांव पहुंचे हैं। भंडारी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
भंडारी शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे ईराणी गांव पहुंचे। यहां ईराणी, पाणा और झींझी गांवों के ग्रामीण एकजुट हुए। ईराणी गांव में हुई सभा में भंडारी ने कहा कि ईराणी और पाणा गांवों में जल्द सड़क पहुंचेगी और शीघ्र ईराणी, पाणा व झींझी को संचार सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
भंडारी ने ईराणी गांव की महिला मंगल दल को एक लाख रुपये देने, ग्राम पंचायत में क्रीड़ा मैदान और प्रतीक्षालय निर्माण के लिए अपनी निधि से दो लाख देने की घोषणा की। ईराणी गांव की प्रधान जुपली देवी ने कहा कि भंडारी के गांव पहुंचने से विकास की आस जगी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पीएमजीएसवाई की सड़क निर्माणाधीन है, लेकिन इससे ईराणी गांव को लाभ नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव को लाभान्वित करने, जीआईसी ईराणी में शिक्षकों की तैनाती और चिकित्सा सुविधा देने की मांग की।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि निजमुला घाटी में जन सुविधाएं जुटाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह, मान सिंह, सतेंद्र सिंह, मोहन सिंह, विजय सिंह, दिनेश सिंह, राजे सिंह, मानवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, माहेश्वरी देवी, जानकी देवी, मुकेश, सतेश्वरी देवी और शाकंबरी देवी आदि मौजूद थे।
सुविधाओं से वंचित है घाटी
निजमुला घाटी विषम भौगोलिक परिस्थितियों की घाटी है। यहां के गांव आज भी संचार, सड़क और स्वास्थ्य सुविधा से वंचित है।
सड़क सुविधा न होने से ईराणी और पाणा गांव के ग्रामीण गांवों तक जाने के लिए दस किमी की पैदल दूरी तय करने हैं। पैदल मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। ईराणी और पाणा गांव शीतकाल में बर्फ से ढक जाते हैं।