{"_id":"65cde9f039b5c1ed240b4112","slug":"nhm-team-saw-the-arrangements-of-district-hospital-gopeshwar-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-104575-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एनएचएम की टीम ने जिला अस्पताल गोपेश्वर की व्यवस्थाएं देखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एनएचएम की टीम ने जिला अस्पताल गोपेश्वर की व्यवस्थाएं देखीं
Thu, 15 Feb 2024 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। कायाकल्प योजना के तहत स्वास्थ्य निदेशालय की टीम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर का निरीक्षण किया। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) की तीन सदस्यीय टीम ने चिकित्सकों से लेकर मरीजों व तीमारदारों से अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। टीम निरीक्षण के बाद रिपोर्ट एनएचएम निदेशक को भेजेगी।
एनएचएम के क्वालिटी प्रोग्राम के समन्वयक रूपेश ममगाईं, बेतालघाट नैनीताल के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. सतीश पंत और जिला सलाहकार नैनीताल दीपक कांडपाल ने जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने अस्पताल के पंजीकरण, शिकायत व अन्य रजिस्टर भी देखे। टीम ने अस्पताल में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, दिशा निर्देश के अनुसार ही बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने और वार्डों में प्रत्येक दिन बेडों की चादरों का कलर कोड लागू करने की बात कही। इस पर सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक ने कहा कि सभी दिशा निर्देश पूर्व से ही अस्पताल में लागू हैं। इस मौके पर वरिष्ठ फार्मासिस्ट रमेश नेगी, क्वालिटी मैनेजर रणजीत रावत, क्वालिटी एग्जीक्यूटिव देवेंद्र रावत, डॉ. यशोदा पाल आदि मौजूद रहे। संवाद