{"_id":"65c0d43b7180715eec02879b","slug":"new-building-of-inter-college-ratgaon-will-be-built-financial-approval-received-karnpryag-news-c-48-sdrn1011-103571-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: इंटर कॉलेज रतगांव का बनेगा नया भवन, वित्तीय स्वीकृति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: इंटर कॉलेज रतगांव का बनेगा नया भवन, वित्तीय स्वीकृति मिली
Mon, 05 Feb 2024 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 05 Feb 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
अभी टिन शेड में चल रही हैं कक्षाएं, 170 छात्र-छात्राएं हैं अध्ययनरत
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। तहसील के सबसे दूरस्थ गांव रतगांव के इंटर कॉलेज के नए भवन के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नए भवन का निर्माण होने के बाद छात्र-छात्राओं की कक्षाएं टिन शेड के बजाए भवन में चलेंगी। प्रथम चरण के तहत 220.59 लाख की धनराशि स्वीकृति हुई है।
वर्ष 2006 में हाईस्कूल रतगांव का उच्चीकरण कर इंटर कॉलेज बनाया गया था लेकिन छात्र पुराने टिन शेड के नीचे ही पढ़ाई करने के लिए मजबूर थे। ग्रामीणों ने कई बार कॉलेज भवन निर्माण की मांग की और अब जाकर शासन ने इंटर कॉलेज रतगांव के मुख्य भवन निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन ने प्रथम चरण के तहत 220.59 लाख की धनराशि स्वीकृति की है। भवन निर्माण का कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग करेगा। नए भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। वर्तमान में यहां पर 170 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ग्राम प्रधान महिपाल सिंह का कहना है कि नए भवन में प्रेक्षागृह भी बनेगा जिसमें विद्यालय के कार्यक्रम हो सकेंगे। पीटीए अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कॉलेज का नया भवन बनने से छात्रों को पढ़ाई की अच्छी सुविधा मिलेगी।